दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के बाद अब उजाला सिग्नस की ओर से यूपी में भी सेवा शुरू कर दी गई है। इस दौरान आए अतिथियों ने स्पेशलाइज्ड सेंटर का निरीक्षण कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हर दिन ओपीडी के साथ यहां आधुनिक तकनीक के प्रयोग से ऑपरेशन आदि की सुविधाएं भी लोगों को उचित दर पर मिल सकेंगी।
उद्घाटन समारोह में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, स्टांप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, नील रतन पटेल, एमएलसी केदार नाथ सिंह, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह सहित शहर के प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, राजनेता आदि मौजूद रहे।
2022 तक यूपी में दस अस्पताल और खुलेंगे :
अमर उजाला सिग्नस की ओर से अब तक 12 जगहों पर सेवाएं दी जा रही हैं। इसमें हरियाणा में सर्वाधिक 7, दिल्ली में 3, उत्तराखंड में एक सेंटर चल रहा है। वाराणसी में यूपी का पहला सेंटर होगा। यूपी में 2022 तक दस और अस्पताल खुलेंगे।