फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UG-PG Counseling: देश भर में अब एक साथ होगी मेडिकल की यूजी-पीजी काउंसिलिंग, 30 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया

Sun, 17 Dec 2023 01:04 PM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी।

सार

एनएमसी के चेयरमैन ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया और पारदर्शी बनाई जा रही है। समितियां बनाकर तय समय में सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। मेडिकल छात्रों को कुशल बनाने पर जोर है। 
विज्ञापन
NEET UG-PG Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) यूजी और पीजी की काउंसिलिंग एक साथ होगी। इसका खाका नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने तैयार कर लिया है। नई व्यवस्था का फायदा देश के 1.75 लाख छात्रों को मिलेगा। चेयरमैन डॉ. बीएन गंगाधर ने कहा कि देशभर के सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की काउंसिलिंग 30 दिन में ही कराई जाएगी। अलग-अलग काउंसिलिंग में दो से तीन महीने लगते हैं। इसका असर शैक्षिक सत्र पर पड़ता है।

विज्ञापन


एनएमसी के चेयरमैन शनिवार को आईएमएस बीएचयू के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। साथ ही अमर उजाला संवाददाता से खास बात की। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को राष्ट्रीय पहचान नंबर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों की दाखिला प्रक्रिया और पारदर्शी बनाई जा रही है। समितियां बनाकर तय समय में सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। मेडिकल छात्रों को कुशल बनाने पर जोर है। पाठयक्रम की पढ़ाई के साथ ही नेतृत्व क्षमता और कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है। 

मेडिकल कॉलेजों की मान्यता पर डॉ. गंगाधर ने कहा कि जो टीम निरीक्षण के लिए जाती है, वह संकायों, विभागों के निरीक्षण के साथ ही अस्पतालों की व्यवस्था को भी देखती है। रिपोर्ट देती है। अब मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में मरीजों को किस तरह की व्यवस्थाएं मिल रही हैं, इसका जायजा लेने के लिए वहां लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी देखी जाती है।
विज्ञापन


पांच साल तक परिवारों का ख्याल रखेंगे मेडिकल छात्र
चेयरमैन ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों को अपने पास पड़ोस के गांवों को गोद लेकर वहां रहने वालों के सेहत का ख्याल रखने की जिम्मेदारी दी गई है। इसे कड़ाई से लागू कराया जा रहा है। एक मेडिकल छात्र को गोद लिए गांव के दो से तीन परिवार के बारे में जानकारी रखने को कहा गया है। मेडिकल छात्र डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी बीमारियों के बारे में समय-समय पर जानकारी करते रहेंगे। जरूरत पड़ने पर जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन


एक नजर में आंकड़े
देश भर में मेडिकल कॉलेज 706 (यूजी, पीजी की पढ़ाई होती है)
यूजी में छात्र-1,05,000
पीजी में छात्र-70,000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें