महिलाओं को भाजपा से जोड़ने के लिए ‘उड़ान’ कार्यक्रम शुक्रवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों में हुआ।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मेरठ से मुखातिब केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी के कार्यक्रम को दिखाया गया।
इस दौरान पार्टी की स्थानीय महिला पदाधिकारियों व नेताओं ने महिलाओं के सुझाव लिए। उनके सुझाव पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज के अनुसार प्रदेश के 75 जिलों की 4 लाख महिलाओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
चार हजार घरों में महिलाओं ने समूह बनाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
उत्तरी के भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन में डा. रचना अग्रवाल, मीना चौबे, कुसुम पटेल, दक्षिणी के वेद भवन पियरी में साधना वेदांती, मीरा गुप्ता, मीरा मिश्रा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, कैंट के नागपुर बगीचा अस्सी में निर्मला पटेल, विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, आशा गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
रोहनिया के मंडुवाडीह में रेनू द्विवेदी, अजगरा के धनेसरी गांव में सीमा पटेल, शिवपुर के महात्मा बुद्ध इंटर कॉलेज गौरा में सीता मिश्रा, गीता सिंह, मीना तिवारी, सेवापुरी के नागेपुर प्राथमिक पाठशाला में सुनीता सिंह, विनीता सिंह, रेखा चौहान, पिंडरा के आशा महिला महाविद्यालय बाबतपुर में मालती गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं को कार्यक्रम दिखाया गया।