फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी दक्षिणी से पूर्व पीएम के पौत्र को उतार सकती है कांग्रेस

Fri, 06 Jan 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लालबहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ,बायें - फोटो : facebook
विज्ञापन
 चुनावी दंगल में कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ उतरने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

वाराणसी के  हर सीट से पांच-पांच संभावित उम्मीदवारों के नाम का पैनल भेजे जाने के बाद शीर्ष नेताओं के बीच शुक्रवार को दो दौर की मंत्रणा हुई।
वाराणसी की आठ सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाई जा रही है।
पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक शहर दक्षिणी से पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री को और कैंट से प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को पार्टी मैदान में उतार सकती है।
विज्ञापन

टिकट के दावेदारों के नाम फाइनल करने के लिए शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली तक कवायद होती रही।
पैनल तो बना लिया गया है और नाम भी तय कर लिए गए हैं लेकिन चुनावी बिसात पर गठबंधन की गोटियां फंसने की वजह से अभी पार्टी के शीर्ष नेता समीकरणों को लेकर पत्ते नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन

पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि स्थानीय समीकरणों में फिट होने वाले दमदार छवि के नेताओं को ही मैदान में उतारकर कामयाबी हासिल की जा सकती है।
वर्ष 2012 के चुनाव में शहर दक्षिणी और कैंट में कांग्रेस दूसरे नंबर  पर रही है। शहर की इन सीटों पर पार्टी नजर रखे हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें