फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडुवाडीह चौराहा पर 27 घंटे बाद यू-टर्न व्यवस्था खत्म, जाम से जूझे लोग

Sat, 06 Apr 2024 11:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: मंडुवाडीह थाना की ओर से आने वाले जिन वाहनों को महमूरगंज या बनारस स्टेशन की ओर जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहे से बाएं मुड़कर सौ मीटर आगे जाएंगे। फिर, दाएं मुड़कर वापस अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। प्रायोगिक तौर पर शुरू की गई इस व्यवस्था के परिणाम सकारात्मक आए तो इसे स्थायी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मंडुवाडीह चौराहे पर बनाई गई यू-टर्न की नई व्यवस्था ने 27 घंटे बाद शनिवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


बनारस स्टेशन मार्ग से मंडुवाडीह चौराहे तक सड़क की बाईं लेन पर अंडरग्राउंड वायरिंग के लिए बिजली विभाग द्वारा की गई खोदाई के कारण शनिवार सुबह 11.30 बजे ट्रैफिक पुलिस को यू-टर्न व्यवस्था को स्थगित करना पड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... महमूरगंज की ओर से आने वाले सीधे नहीं पार कर सकेंगे मंडुवाडीह चौराहा, 15 दिन के लिए यू-टर्न व्यवस्था

इसके साथ ही मंडुवाडीह चौराहे पर आवागमन की पुरानी व्यवस्था शुरू हुई और राहगीरों को भीषण जाम की समस्या से जूझना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस के अफसरों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के बाद सोमवार सुबह से यू-टर्न व्यवस्था फिर से शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें