फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत, हादसे के बाद आरोपी फरार

Thu, 15 Feb 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने दोनों को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव के समीप गुरुवार की रात चंदौली धरौली मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन सवार मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास ग्रामीणों ने तत्काल घटना की पुलिस को दी। सुचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के हथियानी गांव निवासी बबलू कुमार चौहान 44 वर्ष अपने साथी महेश उर्फ अकील  चौहान 33 वर्ष के साथ चंदौली से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों नवही गांव के समीप पहुचे की पीछे से आ रही ते रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही वाहन सवार मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे आस पास के ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने दोनों को शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस से मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों के साथ भारी संख्या में गांव लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुच गए। इस बाबत सदर कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से दो युवक की मौत हो गई है। वहीं शव की कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें