फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा में बनेंगे दो महिला और चार दिव्यांग बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की टीम के साथ लखनऊ में हुई तैयारी बैठक से लौटकर जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के प्रशिक्षण, पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने यूपी कॉलेज, कटिंग मेमोरियल स्कूल के मैदान आदि का भी भ्रमण कर तैयारियों को परखा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में दो-दो महिला बूथ एवं चार-चार दिव्यांग बूथ बनाए जाएंगे, इसकी तैयारी अभी से कर लें। महिला बूथों पर सभी कार्मिक महिला एवं दिव्यांग बूथ पर सभी कार्मिक दिव्यांग होंगे। प्रत्येक विधानसभा में 10-10 मॉडल बूथ बनेंगे। इसके साथ ही ग्रीन बूथ भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने नामित प्रभारी अधिकारियों को अपने-अपने सौंपे गए दायित्वों को प्राथमिकता पर पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण कार्य के लिए मास्टर ट्रेनरो की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा, एक कमरे में अधिक से अधिक 40 लोग बैठें। चुनाव कंट्रोल रूम क्रियाशील कर लिया जाए। प्रत्येक ईआरओ अपनी टीम गठित कर ले। रूट चार्ट की बुकलेट चार जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्वीप कार्य की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि जो भी एक्टिविटी कराई जाए, उसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। सफाई, फर्नीचर, पेयजल व विद्युत आदि कार्यों के लिए प्रभारी नामित किए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही सभी टीमें तत्काल पूरी तरह एक्टिव हो जाएं।
नगर निगम गठित कर ले प्रवर्तन टीम
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जाने के लिए वे अपनी टीमें अभी ही गठित कर लें, ताकि आदर्श आचार संहिता लागू होते ही बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को तत्काल हटवाया जा सके। दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग को अभी से ही चिन्हित कर लिया जाए, इसके लिए टीमें गठित कर ली जाएं। उन्होंने आबकारी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में नकली एवं अवैध शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए। बैठक में 32 रैली स्थल एवं दो हेलीपैड चिन्हित किए जाने की जानकारी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि सभी ईआरओ कम से कम चार-पांच हेलीपैड चिन्हित कर अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें