रेल प्रशासन मुंबई और दिल्ली के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन करेगा। 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस 27 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार रात 10.50 बजे मुंबई से प्रस्थान कर शुक्रवार पूर्वाह्न 10.30 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 29 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से दोपहर 2.30 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 4.35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। ट्रेन बोरीवली, सूरत, बड़ोदरा, कोटा, शिकोहाबाद, मैनपुरी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशनों पर ठहरेगी।
वहीं, ट्रेन संख्या 04051 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन दो मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को बनारस से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर भदोही, जंघई, प्रयागराज जंक्शन और दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से रात 12.20 बजे चलकर सुबह 8.05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनल-बनारस विशेष ट्रेन एक मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 11.50 बजे बनारस पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए गए हैं।