फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित दो कार नहर में पलटी, एक की मौत, पांच घायल, गाजीपुर से पिकनिक मनाने आए थे कार सवार

Fri, 14 Aug 2020 11:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
एंबुलेंस में पड़ी लाश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चकिया-नौगढ़ मार्ग पर मझगाई के समीप शुक्रवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार दो कारें अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। पहले आगे चल रही कार नहर में पलटी तभी तेजी से आ रही पीछे से दूसरी कार भी पहली कार कार टक्कर मारते हुए नहर में पलट गई। इस घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीएचसी नौगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चार की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, वहीं आधार कार्ड से घायलों की पहचान हुई।

विज्ञापन


पुलिस को घायलों के पास से मिले आधार कार्ड के जरिए घायलों की पहचान हुई। घायलों में गाजीपुर जनपद मोहाव सदर कोतवाली निवासी अखिलेश सिंह (40), मरदह निवासी रामानंद (38), मनिहारी निवासी आनंद शर्मा (45) और मरदह निवासी अभिनव (45) हैं। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने में जुटी हुई है। एएसपी नक्सल अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी गाजीपुर से घूमने आए थे।

राजदरी में पिकनिक मनाने के बाद वे मिर्जापुर के विंढमफॉल जल प्रपात घूमने जा रहे थे। तभी शाम करीब छह बजे मझगाई के समीप नहर मोड़ पर अनाचक कार अनियंत्रित हो गई और नहर में चली गई। वहीं उसके पीछे चल रही कार ने भी उसे टक्कर मार दी। दो कारों की टक्कर से दोनों कार में सवार लोग जख्मी हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इस बीच उधर से गुजर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत उर्फ सुड्डू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एडिशनल एसपी अमित सिंह, सीओ नक्सल नीरज सिंह, थानाध्यक्ष रामउजागिर मौके पर पहुंच गए और यहां घायल पड़े छह लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोल्डी नामक व्यक्ति मौके से कहीं चला गया। अन्य घायलों की पहचान सूचना पाकर तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार ने भी अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल चाल लिया। एडिशनल एसपी नक्सल अमित सिंह ने बताया कि घायल सभी नशे में धुत हैं। आधार कार्ड के आधार पर पहचान की गई है और गाजीपुर थाने को सूचित किया गया है। मुतक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें