फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 488 क्विंटल धान लेकर पटना के लिए निकले दो ट्रक नहीं पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
488 क्विंटल धान लेकर पटना के लिए निकले दो ट्रक नहीं पहुंचे
विज्ञापन


- राजातालाब क्षेत्र के दो व्यापारी हुए परेशान, पुलिस को दी मौखिक सूचना

संवाद न्यूज एजेंसी

राजातालाब। 488 क्विंटल धान लेकर कचनार से पटना स्थित एक फर्म के लिए निकले दो ट्रक 52 दिन बाद भी नहीं पहुंचे। अब न ट्रकों का पता लग रहा है और न दोनों ड्राइवरों के बारे में ही कोई जानकारी मिल पा रही है। भुक्तभोगी दो व्यापारियों ने घटना की मौखिक सूचना राजातालाब थाने की पुलिस को दी है। शुक्रवार को दोनों व्यापारी घटना के संबंध में तहरीर देंगे।

राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार के जिबोध जायसवाल और दीपमाला ने पटना स्थित एक फर्म को दो ट्रक से 488 क्विंटल धान भेजा था। दोनों ट्रक 19 नवंबर 2024 को पटना के लिए रवाना हुए थे। दोनों ट्रक भीटी रामनगर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी से आए थे। दोनों ट्रक के पटना न पहुंचने की सूचना पर व्यापारियों ने ड्राइवर से बात की। ड्राइवर ने बताया कि सड़क हादसा हो गया था। जल्द ही दोनों ट्रक पटना पहुंच जाएंगे। इसके बाद ट्रक ड्राइवरों ने पटना स्थित फर्म में धान पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 दिन बाद धान का पैसा न मिलने पर व्यापारियों ने पटना की फर्म से बात की। फर्म की ओर से बताया गया कि धान पहुंचा ही नहीं है। दोनों ड्राइवरों से भी संपर्क नहीं हो पाया। लगभग 12 लाख रुपये का धान गायब होने से दोनों व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें