फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एयरपोर्ट से दो टन भिंडी नहीं जा सकी शारजाह, किसानों का आरोप- दो विभागों की लापरवाही से छूट गई फ्लाइट

Sat, 21 May 2022 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीते पांच दिनों में किसानों की गाढ़ी मेहनत की फसल दो विभागों की लापरवाही के चलते विदेश नहीं जा सकी। मंगारी इलाके के किसानों को दो टन भिंडी शारजाह भेजी जानी थी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से दो टन भिंडी नहीं जा सकी शारजाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते पांच दिनों में किसानों की गाढ़ी मेहनत की फसल दो विभागों की लापरवाही के चलते विदेश नहीं जा सकी। मंगारी इलाके के किसानों को दो टन भिंडी शारजाह भेजी जानी थी। जिसे कस्टम क्लीयरेंस और प्लांट कोरंटाइन से समय पर मंजूरी न मिलने से एयर इंडिया की फ्लाइट छूट गई।

विज्ञापन


निर्यातक किसान सारस्वत पांडेय ने बताया कि बीते डेढ़ माह से कोई कृषि उत्पाद का निर्यात नहीं हो रहा था। बड़ी मुश्किल से मंगारी इलाके के 25 किसानों की दो टन भिंडी त्रिसागर किसान संगठन के माध्यम से निर्यात के मानक के अनुरूप शारजाह भेजने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा गया था।

15 मई को एक टन और 20 मई को एक टन भिंडी एयरपोर्ट पर पहुंचाई गई। लेकिन कस्टम क्लीयरेंस और प्लांट कोरंटाइन विभाग की लापरवाही से भिंडी शारजाह नहीं जा सकी। सारस्वत ने बताया निर्यात की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी, लेकिन एक अधिकारी के अनुपस्थित होने से हस्ताक्षर नहीं हुआ और फ्लाइट छूट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान फूलचंद, अजित पटेल जीतू लाल, देवरायाण कंचन का कहना है कि स्थानीय मंडी में पहले ही भिंडी के भाव अच्छे नहीं मिल पा रहे हैं। सोचा विदेश भेजकर कम कम से लागत का खर्च निकाल लें लेकिन दो बार हमारी फसल एयरपोर्ट से वापस कर दी गई।

किसानों की परेशानी के बारे में जानकारी मिली है और इसको दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में किसानों को कोई भी उत्पाद बाहर भेजने में कोई परेशानी नहीं होगी। - डॉ. सीबी सिंह, महाप्रबंधक, एपीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें