बीएचयू के उर्दू विभाग का विस्तार किया गया है। पहले कला संकाय में भारत अध्ययन केंद्र वाली बिल्डिंग में केवल दो कमरे में ही पूरा विभाग चलता था, अब इसी बिल्डिंग में नीचे पूरा विभाग शिफ्ट हो गया है। विभागाध्यक्ष का कमरा अलग होने के साथ ही शिक्षकों के भी कमरे अलग-अलग बनाए गए हैं। शनिवार को विभाग नई जगह पर शिफ्ट हो गया, जिसका शुभारंभ कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने किया।
प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष ओ एन सिंह ने कहा कि उर्दू और हिंदी दोनों देश की महत्वपूर्ण भाषाएं हैं। प्रो. आफताब अहमद आफाकी ने उर्दू विभाग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रो. अशोक सिंह, प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल, प्रो. प्रभाकर सिंह, प्रो. अशफाक अहमद, प्रो. अक ील अहमद, डॉ. अब्दुस्समी, डॉ. ऋषि कुमार शर्मा, दिवाकर मौजूद रहे।