फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः पीएम मोदी का रास्ता रोकने के प्रयास में बीएचयू के दो छात्र निलंबित, सुविधाएं भी छीनी गईं

Sun, 05 Sep 2021 01:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

15 जुलाई को आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में सभा के बाद प्रधानमंत्री एमसीएच विंग का उद्घाटन करने आए थे। इस दौरान एंफीथिएटर स्थित अकेलवा बाबा मंदिर के पास कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री के तय रूट को बाधित करने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) में बीते 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर एंफीथिएटर मैदान के पास उनका रास्ता रोकने के प्रयास में विश्वविद्यालय के दो छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। बीए स्नातक राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र आशुतोष कुमार और समाजशास्त्र के अमरेंद्र प्रताप को विश्वविद्यालय में मिलने वाली सभी सुविधाओं से भी वंचित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से मामले में लोक सेवक के कार्य करने में बाधा, कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने सहित अन्य कई मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें कि 15 जुलाई को आईआईटी बीएचयू के खेल मैदान में सभा के बाद प्रधानमंत्री एमसीएच विंग का उद्घाटन करने आए थे।

इस दौरान एंफीथिएटर स्थित अकेलवा बाबा मंदिर के पास कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री के तय रूट को बाधित करने का प्रयास किया था। आरोप है कि पुलिस के कहने के बाद भी आरोपी दोनों छात्र वहां से नहीं हटे। मामले में पुलिस ने 16 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बीएचयू : नई जगह पर शिफ्ट हुआ उर्दू विभाग

बीएचयू के उर्दू विभाग का विस्तार किया गया है। पहले कला संकाय में भारत अध्ययन केंद्र वाली बिल्डिंग में केवल दो कमरे में ही पूरा विभाग चलता था, अब इसी बिल्डिंग में नीचे पूरा विभाग शिफ्ट हो गया है। विभागाध्यक्ष का कमरा अलग होने के साथ ही शिक्षकों के भी कमरे अलग-अलग बनाए गए हैं। शनिवार को विभाग नई जगह पर शिफ्ट हो गया, जिसका शुभारंभ कला संकाय प्रमुख प्रो. विजय बहादुर सिंह ने किया।

प्राचीन इतिहास विभाग के अध्यक्ष ओ एन सिंह ने कहा कि उर्दू और हिंदी दोनों देश की महत्वपूर्ण भाषाएं हैं। प्रो. आफताब अहमद आफाकी ने उर्दू विभाग के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रो. अशोक सिंह, प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल,  प्रो. प्रभाकर सिंह, प्रो. अशफाक  अहमद, प्रो. अक ील अहमद, डॉ. अब्दुस्समी, डॉ. ऋषि कुमार शर्मा, दिवाकर मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें