फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लैरियेट्स प्रतियोगिता में डीएवी और बीएचयू के 2-2 विद्यार्थियों को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र मंच लौरियेट्स के अंतर्गत 10 दिवसीय नक्षत्र महोत्सव में डीएवी के दो छात्र, बीएचयू की दो छात्राएं और कन्या महाविद्यालय की एक छात्र का पहला स्थान रहा। क्विज में डीएवी के आयुष आर्यरंजन और टर्नकोट में उत्कर्ष तिवारी का पहला स्थान रहा। संभाषण में बीएचयू की पल्लवी गौंड, निबंध लेखन में बसंत कन्या महाविद्यालय की अंजली और कहानी वाचन में बीएचयू की भाव्या सिंह प्रथम रहीं। अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स फोरम लौरियेट्स का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन


पुरस्कार प्राप्त करने से जरूरी है प्रयास करना
छात्रों के समूह तालस्य की ओर से इंडो वेस्टर्न नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। समूह मौसिकी के छात्रों ने सूफी गीतों पर मुग्ध करने वाले गीत सुनाए। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल और उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन ने सभी प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करना उतना महत्वपूर्ण नही है जितना उसके लिए प्रयास करना है। इस अवसर पर डॉ. बंदना बालचंदनानी, डॉ. नजमुल हसन, प्रज्ञा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें