फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवा महोत्सव अभ्युदय में 125 छात्राओं ने सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला पीजी कॉलेज में बुधवार को तीन दिवसीय युवा महोत्सव अभ्युदय-2026 का भव्य शुभारंभ महर्षि ज्ञानानंद सभागार में हुआ। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रुद्रवीणा कलाकार व ध्रुपद गायक मुरली मोहन गवाड़ा ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में संगीत गायन, एकल शास्त्रीय गायन, पाश्चात्य एकल गायन, संगीत वादन, संस्कृत भाषण, काव्य पाठ, वाद-विवाद तथा निबंध लेखन शामिल रहे। इसके अतिरिक्त बांग्ला एकल नृत्य एवं बांग्ला एकल गायन भी आकर्षण का केंद्र रहे। हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में भाषण, काव्य पाठ, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं ने छात्राओं की बौद्धिक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को मंच प्रदान किया। महोत्सव के पहले दिन कुल लगभग 125 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य प्रो. रचना दुबे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. शशिकांत दीक्षित ने और संचालन डॉ अनामिका दीक्षित ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें