डॉ. ललित ने बताया कि सर्जरी सफल रही और तीन दिन बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सर्जरी के बाद बच्चे के माता-पिता काफी खुश हैं क्योंकि कई अस्पतालों से निराश थे। डॉ. ललित ने यह भी बताया कि पूर्वांचल में पहली बार इतने छोटे बच्चे की दूरबीन विधि से यह सर्जरी न्यूनतम 10000 रुपये से भी कम खर्च पर की गई है।
सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. ललित कुमार अग्रवाल (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. बद्रीदास, डॉ. श्रीधर, डॉ. नितिन, जितेंद्र, श्रवण (नर्सिंग ऑफिसर), विवेक कुमार तिवारी और संजीव कुमार (ओटी तकनीशियन) शामिल रहे। प्रोफेसर समीर त्रिवेदी का मार्गदर्शन और डॉ. यशस्वी और डॉ. उज्ज्वल का सहयोग भी रहा। डॉ. ललित ने आगे कहा कि दायें ओर की गुर्दे की पथरी के लिए अगली सर्जरी एक महीने के बाद करने की योजना है।