आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जमीन विवाद को लेकर पट्टीदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बेरमा गांव निवासी रामबचन(65) पुत्र रामदेव का अपने भतीजे तीर्थराज पुत्र चंद्रभान से भूमि विवाद चल रहा था। इसी मामले में शुक्रवार रात को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि भतीजे ने ईट पत्थर से हमला कर रामबचन को घायल कर दिया।
इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।