फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इंदौर जाने वाली ट्रेनों में लगे 2 स्थायी कोच, यात्रा होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ और इंदौर जाने वाली दो ट्रेनों में दो स्थायी कोच लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को बड़ी राहत होगी। वाराणसी से लखनऊ तक जाने वाली शटल एक्सप्रेस में 27 जून से एक स्लीपर और एक एसी कोच जबकि इंदौर जाने वाली ट्रेन में 5 जुलाई से दो एसी कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ तक जाने वाली ट्रेन नंबर 20401/20402 वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस हर दिन कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 5.40 बजे चलती है। इस ट्रेन में भीड़ बहुत होती है। यात्रियों की सुविधा के लिए 27 जून से एक एसी चेयरकार, एक स्लीपर कोच को स्थायी रूप से बढ़ाया गया है। अब इस ट्रेन में कोच की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो जाएगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि वाराणसी से इंदौर जाने वाली ट्रेन नंबर 20413/20414 वाराणसी–इंदौर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 7 जुलाई को वाराणसी से और 8 जुलाई से एक एसी प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी कोच की स्थायी वृद्धि की जाएगी।
अब ट्रेन में कोच की संख्या 20 से बढ़कर 22 हो गई हैं। बताया कि इंदौर जाने वाली ट्रेन नंबर 20415/20416 वाराणसी–इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी से 5 जुलाई और इंदौर से 6 जुलाई से एक एसी प्रथम, और एक द्वितीय श्रेणी कोच को स्थायी रूप से लगा जाने का निर्णय लिया गया। अब यह ट्रेन 22 कोच के साथ चलाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें