वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र के छित्तनपुरा में डेढ़ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां ने पिता पर बच्ची का गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया। उधर, मोहाव स्थित निमार्णाधीन साइड पर कार्य के दौरान राजगीर मिस्त्री की पानी पीने के आधे घंटे बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
आदमपुर थाना अंतर्गत छित्तनपुरा निवासी अबुल हसन की डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत खराब थी। बच्ची का इलाज चल रहा था। बच्ची की मां नूरसबा के अनुसार सुबह बच्ची रो रही थी। इसके बाद पिता अबुल हसन उसे बाहर लेकर चला गया। अबुल हसन जब बेटी को लेकर वापस आया तो बच्ची बेसुध हो गई थी। नूरसबा बच्ची को लेकर कच्चीबाग स्थित अपने मायके गई, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
नूरसबा का आरोप है कि अबुल ने गला घोंटकर बच्ची को मार डाला। बच्ची का शव लेकर नूरसबा आदमपुर थाने पहुंची और अबुल के खिलाफ तहरीर दी। आदमपुर इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बच्ची की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल आरोपी पिता अबुल हसन से पूछताछ की जा रही है।