फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेकाबू कार ने तीन लोगों की मारी जोरदार टक्कर, दो की मौके पर मौत

Thu, 19 Mar 2020 06:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मुहम्मदाबाद-बक्सर मार्ग पर मिर्जाबाद मनिया चट्टी के पास गुरुवार को दिन में एक बेकाबू कार ने महिला सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला और एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


घायल वृद्ध का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद चालक कार सहित फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चालक की तलाश में जुट गई।

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के धनेठा गांव निवासी सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी रमाकांत यादव(62), मिर्जाबाद निवासी लालू प्रसाद गुप्ता(60) अपनी किराना की दुकान के सामने खड़े थे। वहीं सुखडेहरी कला निवासी सरोजनी राय(65) सड़क किनारे खड़े होकर बाइक का पंक्चर बनवा रहे थे।

विज्ञापन

वह अपनी पति अभय नारायण राय का इंतजार कर ही थीं। तीनों लोग दस से लेकर पंद्रह कदम की दूरी पर थे। इसी दौरान दिन में करीब 12 बजे मुहम्मदाबाद की तरफ से तेज रफ्तार बेकाबू कार आई। उसने पहले रमाकांत यादव, इसके बाद लालू प्रसाद गुप्ता और फिर सरोजनी को टक्कर मार दी। सरोजनी वाहन में फंसकर कुछ दूरी तक घसीटती हुई चली गईं।

इस दुर्घटना में जहां सरोजनी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं लालू और रमाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर लिया। तत्काल लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद लाई।
विज्ञापन

गंभीर हालत दो देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने लालू प्रसाद गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमाकांत को भर्ती किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नंदलाल कुशवाहा ने लिखा-पढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के पति अभयनारायण की तहरीर पर वाहन पर अंकित नंबर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें