फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरेट वाराणसी के दो अफसरों का तबादला: ASP मनीष शांडिल्य को बनाया गया अपर पुलिस उपायुक्त,कौन हैं IPS मनीष ?

Tue, 23 Aug 2022 11:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के दो अफसरों का ट्रांसफर गैर जनपद के लिए किया है। आईपीएस संतोष कुमार मीणा को प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और आईपीएस लखन सिंह यादव को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस मनीष शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट वाराणसी में तैनात दो पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर गैर जनपद हो गया है। सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज संतोष कुमार मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त कैंट लखन सिंह यादव का तबादला हुआ।
विज्ञापन


आईपीएस संतोष कुमार मीणा को प्रयागराज में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) और आईपीएस लखन सिंह यादव को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। जबकि अलीगढ़ में सहायक पुलिस अधीक्षक पद पर तैनात मनीष शांडिल्य को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।

 

2018 बैच के आईपीएस मनीष ने प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की है। वह मूल रूप से राजस्थान के करौली के निवासी हैं।

बता दें कि शासन ने सोमवार देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रतिनियुक्ति से वापस आए डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी बनाया गया है। इस फोर्स का गठन पहली बार किया गया है।  
जिसमें 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इन्हें बतौर अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक यह सीओ व एसीपी के पदों पर तैनात थे। लखनऊ में तैनात अनिल कुमार यादव स्थानांतरण नोएडा कर दिया गया है। गाजियाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर लखनऊ में तैनाती दी गई है। 
विज्ञापन

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास को लखनऊ में ही तैनाती दे दी गई है। 2018 बैच के साद मियां को बरेली से नोएडा, मनीष कुमार शांडिल्य को अलीगढ़ से वाराणसी कमिश्नरेट, अंकिता शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट, राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली, अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर, संदीप कुमार मीणा को मथुरा से मुरादाबाद, संतोष कुमार मीणा को वाराणसी से प्रयागराज, अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर और लखन सिंह यादव को वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें