वाराणसी जिले में सपा नेता के घर पर दिनदहाड़े हमला बोलने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विश्वनाथ धाम से चंद कदम दूरी पर मीर घाट स्थित सपा नेता के घर पर फायरिंग और हमले की घटना को अंजाम दिया गया था।
विश्वनाथ धाम से चंद कदम की दूरी पर मीर घाट में सपा नेता और हिस्ट्रीशीटर विजय यादव उर्फ विज्जू के घर फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपियों को सीसी फुटेज की मदद से चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान विवेकानंद गली, कबीरचौरा निवासी योगेश वर्मा और रोहित सेठ के रूप में हुई है। फायरिंग और हमले की घटना 30 जून की है। एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि दोनों आरोपियों को दशाश्वमेध चौकी प्रभारी दिगंबर उपाध्याय और शीतला घाट चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।