सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पकड़े गए दोनों, चेन का टुकड़ा, नकदी और बाइक बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। कबीरचौरा क्षेत्र में 70 साल की राधा देवी से मारपीट कर सोने की चेन छीनने की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया। आरोपी संतोष कुमार (24) और रोशन कुमार (24) निवासी बिहार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई चेन का टुकड़ा, 2200 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को कबीरचौरा अस्पताल के पास बुजुर्ग महिला से आरोपियों ने चेन छीन ली। चेन को बचाने के लिए महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारा पीटा और भाग निकले। महिला ने इलाज के बाद एक अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों बृहस्पतिवार को मच्छोदरी पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार के कटिहार के पोठिया थाना क्षेत्र स्थित दीरा चांदपुर गांव के निवासी हैं। स्वीकारा कि छीना-झपटी के दौरान केवल एक हिस्सा ही उनके हाथ लगा, जबकि बाकी हिस्सा महिला के पास रह गया। जिसे उन्होंने राह चलते एक अज्ञात व्यक्ति को तीन हजार रुपये में बेच दिया था। बिक्री से मिले रुपये दोनों ने आपस में बांट लिए और खर्च कर दिए। 2200 रुपये उसी रकम का बचा हुआ हिस्सा है। थाना प्रभारी दयाशंकर सिंह ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल काले रंग की बाइक व फोन भी बरामद किया गया।