फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने ही रची थी लूट की साजिश: बिस्किट कारोबारी से दो लाख की लूट मामले का पर्दाफाश, नौकर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 10:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर में सोमवार की दोपहर बिस्किट कारोबारी से हुई दो लाख रुपये लूट की घटना में भेलूपुर पुलिस ने 12 घंटे में ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि बरामद कर ली गई। सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि नौकर राजनारायण ने ही अपने तीन साथियों के साथ मिल कर लूट की साजिश रची थी। सभी के अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस की पूछताछ में राजनारायण, रोहित श्रीवास्तव, विकास सिंह और दीपक रावत ने बताया कि लूट को अंजाम देने के लिए पिछले एक  सप्ताह से योजना बन रही थी।

वही जिस बाइक से लूट की घटना को अंजाम दिया गया, वह बाइक भी चोरी की निकली। पुलिस आयुक्त के अनुसार मात्र 12 घंटे में भेलूपुर पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश किया है। आरोपियों को न्यायालय में मंगलवार को पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें