फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में किशोर समेत दो की मौत

Sat, 26 Nov 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
मंडुवाडीह, लोहता और रोहनिया में हुए सड़क हादसों में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडुवाडीह में बड़े भाई के बहुभोज के दिन ही छोटे भाई  की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन


वाराणसी की तरफ से भदोही जा रही एक कार गुरुवार की देर रात लोहता के भट्ठी गांव के पास असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें चालक महेंद्र पाल (35) और संतोष सिंह निवासी अमर पट्टी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को शहर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

लोहता थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उधर मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में गुरुवार की देर रात घर के सामने सड़क पार करते समय बस की टक्कर से लखनपुर निवासी रोहित कुमार (17) की मौत हो गई। रवींद्र राजभर का बेटा रोहित बिजली वायरिंग का काम करता था।
विज्ञापन


गुरुवार की रात ही उसके बड़े भाई का बहुभोज चल रहा था। वह कुछ सामान लेने घर से निकला था। घर के पास ही सड़क पार कर रहा था, तभी बस की चपेट में आ गया। कुछ दिनों बाद उसकी बहन की भी शादी होनी है। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं रोहनिया के मरुई में दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। एक ऑटो पलट गया, जिसमें सवार जक्खिनी निवासी रानेश कुमार, विजय, संतोष, और रवि पटेल घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें