फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आधुनिकता के साथ परंपराओं का करें समावेश’

Sat, 26 Nov 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उदय प्रताप कॉलेज के संस्थापन समारोह
विज्ञापन
विद्यार्थियों को आधुनिकता को स्वीकार करना चाहिए लेकिन अपनी परंपरा और शिक्षकों की राय पर भी ध्यान देना चाहिए। यदि यह आप कर पाएंगे तो व्यक्तित्व का विकास एक भारतीय की तरह होगा और जीवन में सफल होंगे। ये बातें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने कही। वह उदय प्रताप कॉलेज के 107वें संस्थापन समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने राजर्षि प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। रानी मुरार कुमारी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने ईश वंदना तथा कॉलेज का कुलगीत गाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कालबेलिया राजस्थानी लोकनृत्य पेश किया। शिवधरण भाव नृत्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। वार्षिक विवरण प्राचार्य डा. एसएन सिंह ने पढ़ा।

उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव यूएन सिन्हा ने भावी योजनाओं की रूपरेखा रखी। अवकाश प्राप्त शिक्षक और कर्मचारियों में पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, सहायक अध्यापक देवी प्रसाद सिंह, पूर्व एनसीसी अधिकारी नीलकमल सिंह के अलावा सुरेश चंद्र, मुरली मनोहर पांडेय, रामाश्रय, अशोक कुमार, विनोद कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य गृहपति प्रमोद कुमार सिंह एवं सुभाष चंद्र सिंह इंटर के संयोजकत्व में हुए सांस्कृतिक तथा स्वच्छता प्रतियोगिताओं में गर्ल्स हॉस्टल, छात्रावास आठ, छात्रावास नौ, बीजेड डेलीगेसी को शिल्ट प्रदान किया गया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष प्रो. कीर्ति सिंह ने की। स्वागत डा. अनुज प्रताप सिंह और धन्यवाद ज्ञापन डा. एसएन सिंह ने किया। संचालन डा. प्रज्ञा पारमिता एवं ज्ञान प्रभा सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें