फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाईः भ्रष्टाचार में लिप्त वाराणसी विकास प्राधिकरण के दो जेई निलंबित, अवैध निर्माण के जरिए धन उगाही का आरोप

Thu, 02 Sep 2021 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नगवां वार्ड में तैनाती के दौरान जेई आनंद अस्थाना और दशाश्वमेध वार्ड में तैनात रहे रामचंद्र यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप है। एक साल पहले वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन वीसी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी
विज्ञापन
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध निर्माण के जरिए धन उगाही करने के आरोप में वाराणसी विकास प्राधिकरण के दो जेई गुरुवार को निलंबित हो गए। शासन स्तर से यह कार्रवाई वीडीए वीसी के भेजे गए संस्तुति रिपोर्ट के आधार पर हुई है। इस कार्रवाई से वीडीए में हड़कंप मचा हुआ है। नगवां वार्ड में तैनाती के दौरान जेई आनंद अस्थाना और दशाश्वमेध वार्ड में तैनात रहे रामचंद्र यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप है।

विज्ञापन


वीडीए वीसी ईशा दुहन ने पिछले दिनों नगवां वार्ड का निरीक्षण किया था तो मौके पर ही 105 अवैध निर्माण मिले। वीसी ने तत्काल मौके से ही इन निर्माणों की फोटो खिंचकर भेजा और कमेटी बनाकर जांच कराई तो चौंकाने वाले परिणाम आए।

जांच में सभी निर्माण अवैध मिले, जिसके बाद वीसी ने स्पष्टीकरण तलब की। जवाब से असंतुष्ट वीसी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी, जहां से निलंबन की कार्रवाई हुई। वहीं दशाश्वमेध वार्ड में तैनात जेई रामचंद्र यादव के खिलाफ फोन पर पैसा मांगने का आरोप है।

विज्ञापन

एक साल पहले वीडियो हुआ था वायरल

एक साल पहले वीडियो वायरल होने के बाद तत्कालीन वीसी ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। वहीं वार्ड में तैनाती के दौरान कई नक्शों को कायदे-कानून को ताक पर रखते हुए पास किया गया। इसकी शिकायत के बाद वीसी ने शासन को रिपोर्ट भेजी, जिसके बाद रामचंद्र को भी शासन ने निलंबित कर दिया।

वीडीए वीसी ईशा दुहन ने बताया कि जेई आनंद कुमार अस्थाना व रामचंद्र यादव को शासन ने निलंबित करते हुए वीडीए को आदेश की कॉपी भेजा है। बताया कि प्राधिकरण की छवि धूमिल करने वाले ऐसे सभी तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बुधवार को ही रिलीव हुए थे रामचंद्र

वाराणसी विकास प्राधिकरण से जिन तीन जेई का स्थानांतरण गैर जनपद में हुआ था, उनमें रामचंद्र यादव भी थे। बुधवार को ही वह यहां से कुशीनगर विकास प्राधिकरण के लिए रिलीव हुए थे।

महीने के तीसरे गुरुवार को प्राधिकरण दिवस
वाराणसी विकास प्राधिकरण में काम की गति को तेज करने के लिए हर महीने के तीसरे बृहस्पतिवार को प्राधिकरण दिवस मनाया जाएगा। इसमें हर तरह के मामलों की सुनवाई होगी। तैयारी है कि जिस तरह से पुलिस विभाग की पर्ची कटती है, उसी तरह से पर्ची काटकर दी जाएगी, जिसके बाद बारी-बारी से लोग आएंगे और मामलों की सुनवाई करके उसका समाधान किया जाएगा।

वीसी ईशा दुहन का कहना है कि यह करने के पीछे उद्देश्य है कि पब्लिक का विभाग में तेजी से काम हो और पब्लिक में विकास प्राधिकरण की अच्छी छवि बने।
विज्ञापन

प्रधानों की शिकायत पर दो लेखपालों पर कार्रवाई

एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधानों, लेखपालों और सेक्रेटरी के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि समन्वय बनाकर विवाद का निस्तारण कर विकास कार्य पूरा कराएं।  पिंडरा व बड़ागांव ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक के दौरान शौचालय व पंचायत भवन के निर्माण में देरी का मुद्दा उठा। जिस पर संबंधित लेखपाल व सेक्रेटरी को ग्राम प्रधान से समन्वय बनाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया गया।

इस दौरान पिंडरा के दिनदासपुर व भानपुर के ग्राम प्रधान तथा बड़ागांव के रघुनाथपुर गांव के ग्राम प्रधान ने लेखपाल के फोन नहीं उठाने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम ने लेखपाल अजित सोनकर व पंकज कुमार को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।

उन्होंने कहा योजनाओं को समय से पूर्ण करना हम सबकी जिम्मेदारी है। ग्राम प्रधानों से बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान तहसीलदार रामनाथ, बीडीओ आकाश कुमार, दीपंकर आर्य, एडीओ पंचायत जयप्रकाश भारती समेत ग्राम प्रधान, लेखपाल व सेक्रेटरी उपस्थित रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें