फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चमरहा बाजार में शुक्रवार रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार महिला समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। वहीं अज्ञात वाहन के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। दवा लेने के लिए महिला बाइक सवार युवक के साथ बाजार आई थी।
विज्ञापन

दानगंज के दाउदपुर गांव निवासी बबलू यादव (36 वर्ष) देर शाम दवा दिलाने के लिए अपनी बाइक से वाराणसी शहर आया हुआ था। वापसी के दौरान आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चमरहा बाजार के पास बबलू की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन के धक्के से बबलू सहित बाइक पर बैठी महिला दूर जा गिरे। सिर में चोट लगने से दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शिनाख्त कर पुलिस ने ते हुए रिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक मृतक बबलू गांव में खेती करता था। बबलू अपने दोस्त पहाड़पुर निवासी डब्लू की मां बेचनी को दवा दिलाने के लिए शहर स्थित अस्पताल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें