फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Special Trains: आज से चलेंगी दो होली स्पेशल ट्रेनें, दो अन्य का कैंट स्टेशन पर होगा ठहराव

सार

उत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का रविवार से संचालन होगा। इनमें दो ट्रेनें वाराणसी जंक्शन के लिए संचालित होंगी। जबकि दो ट्रेनों का वाराणसी जंक्शन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का रविवार से संचालन होगा। इनमें दो ट्रेनें वाराणसी जंक्शन के लिए संचालित होंगी। जबकि दो ट्रेनों का वाराणसी जंक्शन पर ठहराव रहेगा। बठिंडा से वाराणसी के लिए ट्रेन संख्या 04530-04529 आरक्षित स्पेशल ट्रेन 13 से 20 मार्च तक प्रत्येक रविवार और बुधवार को बठिंडा से रात 09.05 बजे चलकर शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 14 से 21 मार्च तक प्रत्येक सोमवार और रविवार को वाराणसी से रात नौ बजे चलेगी।

विज्ञापन


वहीं ट्रेन संख्या 04052 आनंद विहार टर्मिनल-वाराणसी आरक्षित होली स्पेशल 11 से 20 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात 11 बजे चलकर अगले दिन शाम 4:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्य 04051 वाराणसी-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित होली स्पेशल 12 से 21 मार्च तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार को वाराणसी से शाम 06:30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 01:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04066-04065 दिल्ली जंक्शन-पटना-दिल्ली जंक्शन एसी आरक्षित सुपरफास्ट गति शक्ति होली स्पेशल रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को संचालित होगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 04076-04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर एसी आरक्षित सुपरफास्ट गति शक्ति होली स्पेशल का सोमवार, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी। इन दोनों ट्रेनों का ठहराव वाराणसी जंक्शन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में होगा।

लंबी दूरी के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन

रेल प्रशासन की ओर से लंबी दूरी के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिनका वाराणसी के लिए ठहराव भी होगा। इनमें सात से 30 मार्च तक संचालित की जा रही ट्रेन संख्या 01001 स्पेशल प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दोपहर 2:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से चलेगी। इसका अगले दिन देर शाम वाराणसी में ठहराव होगा।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 01002 स्पेशल नौ मार्च से एक अप्रैल तक बलिया से हर रविवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 3:15 बजे प्रस्थान करेगी। देर शाम वाराणसी होकर यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन रवाना होगी। ट्रेन संख्या 01009-01010 होली स्पेशल ट्रेन का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 और मऊ से 17 मार्च को होगा।

ट्रेन संख्या 09061- 09062 ट्रेन का संचालन 15 मार्च को बांद्रा टर्मिनस और 17 मार्च को बरौनी से एक फेरे के लिए किया जाएगा। जबकि अहमदाबाद-दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन संख्या 09417-09418 का संचालन 14 मार्च से किया जा रहा है। 09417 अहमदाबाद-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च को अहमदाबाद से सुबह 9:10 बजे खुलेगी और अगले दिन कैंट स्टेशन से होकर रात 9:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 15 मार्च की रात 11:45 बजे यह ट्रेन संख्या 09418 दानापुर से खुलेगी और दूसरे दिन कैंट स्टेशन होकर तीसरे दिन सुबह 11:20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बलिया 17 और 18 को मऊ से चलेगी

रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर स्थित बलिया-सहतवार खंड पर नॉन इंटरलॉक कार्य के चलते लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बलिया विशेष ट्रेन को निर्धारित स्टेशन के बजाय अन्य स्टेशन से संचालित और समाप्त किए जाने का निर्णय लिया है। 

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 17 मार्च को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 01001 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया विशेष ट्रेेन बलिया की जगह मऊ रेलवे स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।  जबकि बलिया से 18 मार्च को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 01002 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन बलिया के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी। इस ट्रेन का (वाराणसी जंक्शन) कैंट रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें