शादी रचाकर संग जीवन गुजारने की कसमे खाने वाली दोनों युवतियों का रहन सहन भी अलग है। एक युवती खुद को युवक की वेशभूषा में रखती है तो वहीं दूसरी लड़की की वेशभूषा में रहती है। दोनों की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। अजब प्रेम की इस कहानी को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।
प्यार किया तो डरना नहीं
दोनों युवतियों को समझाते हुए परिजन थक हार गए तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले बढ़ा तो दोनों पक्षों को थाना बुलाया गया। यहां पुलिस और परिजन दोनों युवतियों का खूब समझाने का प्रयास किए। लाख कोशिशों के बाद भी युवतियां राजी नहीं हुईं। उनका कहना है कि प्यार किया तो डरना क्या। समाज उन्हें किस नजर से देखेगा, इसकी उन्हें परवाह नहीं है। बस आपस में शादी कर दोनों जीवनसाथी बनेंगी।
थाने में पुलिसकर्मी भी इस अजीबोगरीब मामले के बारे में सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने भी दोनों युवतियों को समझाया, लेकिन दोनों साथ रहने देने की हाथ जोड़कर विनती करने लगीं। सुबह से शाम तक पुलिस दोनों युवतियों और उनके परिजनों के बीच पंचायत करती रही, लेकिन मसला नहीं सुलझ सका। आखिरकार पुलिस ने गांव में रहने वाली लड़की के घर ही वाराणसी की युवती को भेज दिया और परिवारीजनों को उन्हें परेशान न करने की हिदायत दी।