फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात देखने से मना किया तो बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, डीएलएड की छात्रा ने भी किया वही काम

Tue, 16 Jun 2020 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में डीएलएड की छात्रा और एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

गोपीगंज कोतवाली के पुरवा गांव निवासी लालमणि गुप्ता की पुत्री निशा गुप्ता(22) ज्ञानपुर से डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। सोमवार की देर रात अबूझ हाल में आत्महत्या कर ली। घटम के वक्त पिता घर पर नहीं थे। वह अपने बहू के साथ करनपुर गए थे। सुबह घटना की जानकारी होने घर पहुंचे तो अवाक रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की।


पिता की डांट से छुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
पाली क्षेत्र के कसियापुर गांव में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कसियापुर में एक मौहल्ले में बारात आई थी। गांव के सुरेश कुमार बिंद की 15 वर्षीया पुत्री पूजा बारात देखने जाना चाहती थी। सुरेश ने पुत्री को बारात देखने के लिए जाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की डांट से छुब्ध होकर पूजा ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुरेश ने घटना की सूचना सुरियावां थाने की पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी पाली गुरुज्ञानचंद्र पटेल मातहतों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें