चकिया-अहरौरा मार्ग पर मुजफ्फरपुर गांव के पास रात नौ बजे बोलेरो अनियंत्रित होने पर पेड़ से टकरा गई। बोलेरो में ताजपुर निवासी प्रमोद(18 ), बड़कू(14), कमलेश(45), राजनाथ मौर्य(45), रामाश्रय उर्फ रामू(35), बलिया खुर्द निवासी चालक संजय(26), डाक्टर अवधेश मौर्य(45), जोगिया निवासी सुखनंदन(35), सीतापुर निवासी राजनाथ यादव(55) और ऊंचहरा निवासी राधेश्याम(45) सहित सभी लोग घायल हो गए।
सड़क हादसे की जानकारी होते ही मौके पर कोतवाल संतोष कुमार राय, एसएसआई राणा प्रताप यादव, चौकी प्रभारी शिव बाबू यादव, शिकारगंज चौकी प्रभारी कपिल देव यादव ने सभी को एंबुलेंस की मदद से चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। यहां चिकित्सकों ने डाक्टर अवधेश मौर्य और रामू मौर्य को मृत घोषित कर दिया। जबकि बड़कू, कमलेश, राजनाथ मौर्य और राधेश्याम की हालत की गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
बाकी लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि सभी शव को मोर्चरी में रखवाया। घायलों को अस्पताल भेज इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना के बाद अस्पताल में परिवार वालों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।