फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी ने किए बाबा के दर्शन, बोले- 'काशी से हो रहा नए युग का प्रारंभ'

Wed, 27 Nov 2019 09:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने बुधवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का अवलोकन और मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा, प्राचीन स्थान फिर से प्रतिष्ठित हो रहे हैं। काशी से नए युग का प्रारंभ हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम से देश का हर श्रद्धालु खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


उनके साथ मंदिर पहुंचे सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपल ने कहा कि जो भी विस्तारीकरण है, यह भगवान बाबा भोलेनाथ की इच्छा है। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम के लिए चल रहे कार्यों को देखा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने मंदिर के विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण परियोजना के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 50 हजार वर्ग मीटर में बन रहे इस धाम में एक किमी लंबाई में मणिकर्णिका घाट, जलासेन घाट और ललित घाट से लेकर मंदिर तक विस्तार किया जा रहा है। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु आराम से परिसर में आकर बाबा का दर्शन पूजन कर सकेंगे। मुख्य कार्यपालक ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

इससे पूर्व संघ पदाधिकारियों ने सुबह नौका विहार और गंगा स्नान भी किए। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय, वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक रमेश, जिला संघ चालक वीरेंद्र गुप्त, डिप्टी कलेक्टर विनोद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें