वहीं, गहमर थाना क्षेत्र के बकैनिया गांव के पास असंतुलित हो बरातियों से भरी स्कार्पियो पलट गई। घटना में नगसर नेवाजूराय निवासी रामाउदार राय (38) की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।