फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में चरवाहों की समझदारी से बचा रेल हादसा, टूटे रेलवे ट्रैक से गुजरने वाली थी दो ट्रेनें

Fri, 19 Apr 2019 06:40 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
टूटे रेलवे ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक बड़ा रेलवे हादसा होने से बच गया। जंघई-बरियाराम स्टेशन के बीच रेल ट्रैक टूटा था। कुछ चरवाहों के कारण ट्रेन हादसा होने से जौनपुर से इलाहाबाद की तरफ जा रही 54376 ऐजे पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बच गई।

विज्ञापन


जंघई-इलाहाबाद रेलवे रुट से जाने वाली 54375 प्रयागघाट जौनपुर एजे पैसेंजर ट्रेन आ रही थी। रेलवे ट्रैक के पास कुछ चरवाहे अपने मवेशी चरा रहे थे। तभी चरवाहों की नजर टूटी हुई पटरी पर गई। इसके बाद चरवाहों ने ट्रैक के पास लाल कपड़ा लगा कर ट्रेन रोक दिया। ट्रेन रुकने के बाद चरवाहों ने ड्राइवर को जानकारी दी।

इसके बाद ड्राइवर की सूचना पर जंघई पीडब्लुआई के लोग पहुंच कर ट्रैक की मरम्मत किए। मरम्मत के दौरान 45 मिनट तक रेलवे ट्रैक थमा रहा। इस दौरान ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक घंटे तक बरियाराम स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रैक मरम्मत के बाद ट्रेन आगे रवाना की जा सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन अधिकारी डीएन मिश्रा ने बताया कि फिश प्लेट टूटने के कारण ट्रेन कुछ देर खड़ी थी। प्लेट बदल कर ट्रेन कॉशन के सहारे चलाई जा रही है। कल तक ट्रैक वेल्डिंग होने तक ट्रेनें कॉशन के सहारे चलाई जायेंगी|
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें