दोनों की पहचान कारखाने के गार्ड व चेतना नगर कॉलोनी के रहने वाले प्रेम सिंह (64) और उसके दोस्त सचाऊ पाल (51) के रूप में हुई। मंडुवाडीह थाने की पुलिस का कहना है कि कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के जहरीले धुएं के कारण दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हुई है।
वाराणसी के चांदपुर औद्योगिक आस्थान स्थित पुष्पांजलि साड़ीज के कारखाने के गार्ड रूम में सोमवार की रात दो लोग मृत पड़े मिले। दोनों की पहचान कारखाने के गार्ड व चेतना नगर कॉलोनी के रहने वाले प्रेम सिंह (64) और उसके दोस्त सचाऊ पाल (51) के रूप में हुई।
विज्ञापन
प्रेम सिंह के बेटे राघवेंद्र ने पिता की हत्या का आरोप लगाया। मंडुवाडीह थाने की पुलिस का कहना है कि कमरे में जल रही कोयले की अंगीठी के जहरीले धुएं के कारण दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हुई है। कारखाने में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
गोरखपुर का मूल निवासी प्रेम सिंह चेतना नगर कॉलोनी में लगभग 25 वर्ष से परिवार के साथ किराये पर रहता था। प्रेम पुष्पांजलि साड़ीज (यूनिट-1) के कारखाना में गार्ड की ड्यूटी करता था। उसके बेटे राघवेंद्र ने बताया कि रात आठ बजे के लगभग वह अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया तो फोन नहीं लगा। वह घर से पिता के कारखाना आया। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला। वह मेन गेट फांद कर अंदर घुसा तो गार्ड रूम का दरवाजा बंद था। दरवाजा धकेल कर खोला तो उसके पिता और सचाऊ कमरे में मृत पड़े थे। इस पर उसने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।