फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यशाला: BHU में नई तकनीक से होगी नाक, कान, गला की सर्जरी, जुटेंगे नामचीन विशेषज्ञ

Thu, 06 Oct 2022 08:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आईएमएस बीएचयू में नई तकनीक से ईएनटी यानी नाक, कान, गला रोग से ग्रसित मरीजों की सर्जरी की जाएगी। इसके लिए दो दिन तक यहां देश के विभिन्न चिकित्सकीय संस्थानों के विशेषज्ञ जुटेंगे। 
विज्ञापन
डॉक्टर एसके अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमएस बीएचयू में नई तकनीक से ईएनटी यानी नाक, कान, गला रोग से ग्रसित मरीजों की सर्जरी की जाएगी। इसके लिए दो दिन तक यहां देश के विभिन्न चिकित्सकीय संस्थानों के विशेषज्ञ जुटेंगे। सात और आठ अक्तूबर को होने वाली कार्यशाला में स्किल बेस सर्जरी से जुड़ी नई जानकारी के साथ लाइव सर्जरी भी की जाएगी।

विज्ञापन


गुरुवार को डिपार्टमेंट खुलने के बाद दिन भर दो दिवसीय कार्यशाला की तैयारियां चलती रही। आयोजन सचिव डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि केएन उडुप्पा सभागार में ईएनटी सर्जरी की नवीनतम तकनीक एवं स्किल बेस सर्जरी की तकनीक के बारे में बताया जाएगा। जो कि पहली बार हो रहा है। इसके अलावा युवा चिकित्सकों को व्यवहारिक सर्जरी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

निर्जीव मॉडल पर सर्जरी का  अभ्यास

कार्यशाला में युवा चिकित्सकों/प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने के लिए मुंबई से ईएनटी एवं स्किल बेस सर्जन डॉ. नारायण जयशंकर, अहमदाबाद से डॉ. राजेश विश्वकर्मा समेत कई चिकित्सक आएंगे। ये विशेषज्ञ युवा चिकित्सकों को निर्जीव मॉडल (कैडेवर) पर सर्जरी का लाइव अभ्यास भी कराएंगे। उन्होंने बताया कि नई तकनीक से सर्जरी से वाराणसी के मरीजों को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन

बीएचयू के न्यूरोकॉन में जुटेंगे न्यूरोलॉजिस्ट-न्यूरो सर्जन

आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी और न्यूरो सर्जरी विभाग की ओर से दो दिवसीय वार्षिक कांफ्रेंस 28वीं यूपी-यूके न्यूरोकॉन का आयोजन आठ-नौ अक्तूबर को किया गया है। स्वतंत्रता भवन में होने वाले मुख्य आयोजन से पहले सात अक्तूबर को भी एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसका विषय प्रेशिसन इन न्यूरोसाइंस है। इसमें देश भर के चिकित्सकीय संस्थानों से न्यूरोसर्जन और न्यूरोलॉजिस्ट भागीदारी करेंगे। इधर संबंधित विभागों की ओर से कांफ्रेंस की तैयारियां गुरुवार को भी चलती रहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें