पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से वाराणसी से छपरा के लिए अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन का 13 फरवरी से प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। जबकि गाजीपुर सिटी से प्रयागराज संगम के लिए प्रतिदिन डेमू अनारक्षित ट्रेन का संचालन एक मार्च से किया जाएगा।
जिसमें ट्रेन संख्या 05446 वाराणसी सिटी-छपरा 13 फरवरी से प्रतिदिन वाराणसी सिटी से सुबह पांच बजे चलकर कादीपुर, सैदपुर भितरी, नंदगंज, गाजीपुर सिटी के रास्ते रात 10.55 बजे छपरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और एसएलआर के दो कोच सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं।
वहीं ट्रेन संख्या 05437 गाजीपुर सिटी-प्रयागराज संगम को जाने वाली डेमू अनारक्षित ट्रेन सुबह 4.20 बजे गाजीपुर सिटी से औड़िहार, कादीपुर, सारनाथ, वाराणसी सिटी और सुबह 5.53 बजे वाराणसी कैंट होते हुए सुबह 10.30 बजे प्रयागराज संगम पहुंचेगी। इस डेमू ट्रेन में टेलर कार के आठ और डीजल पावर कार के दो कोच सहित कुल 10 कोच लगाये जाएंगे।