फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पारिवारिक कलह में पिता ने दो बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगाई, शख्स बचा, दोनों मासूम लापता

Mon, 04 Aug 2025 01:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में सोमवार को दो बच्चों के साथ एक शख्स ने पुल से छलांग लगा दी। शख्स को बहता देख ग्रामीणों ने बचा लिया। जबकि दोनों बच्चे लापता हैं। 
विज्ञापन
एनडीआरएफ ने दुर्गा सोनकर को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बभनपुरा में रिंग रोड फेज-3 गंगा पुल से सोमवार दोपहर पिता दुर्गा सोनकर ने दो मासूम बेटों आशीष (5) और संदीप (7) को गंगा में फेंक दिया। फिर खुद भी कूद गया। कुछ देर बाद लोगों ने पिता को बचा लिया। वहीं, दोनों बेटे लापता हैं।

विज्ञापन


पुलिस और एनडीआरएफ दोनों की खोजबीन कर रही है। दोनों बेटों के गंगा में समाने की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने पिता को खूब धिक्कारा। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद और बीसी समूह के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। उससे क्षुब्ध होकर पिता ने गंगा में छलांग लगा दी।

थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी दुर्गा सोनकर (30) फल और सब्जी बेचता है। परिवार में बीसी समूह के पैसे को लेकर दुर्गा का विवाद हुआ। क्षुब्ध होकर दोनों बेटों के साथ दोपहर 12 बजे गाड़ी से रिंग रोड-3 पर बभनपुरा गंगा पुल पहुंचा। पहले आशीष को गोद में उठाकर गंगा में फेंका। फिर संदीप को गंगा में फेंकने के बाद खुद कूद गया।

इसे भी पढ़ें; Mau News: महिला से मारपीट करने के आरोप में पूर्व एचएसओ सहित 13 पुलिसकर्मियों पर केस, जानें- पूरा मामला

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

आसपास के लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह कूद गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कैथी से एनडीआरएफ को पहुंचने में दो घंटे लग गए। दोपहर 1.50 बजे दुर्गा को मुस्तफाबाद रेता के सामने गंगा में बहता देखकर भाजपा नेता जित्तू सिंह कुछ लोगों के साथ नाव से उसके पास पहुंचे और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

बच्चों की तलाश में स्थानीय गोताखोर और प्रशासनिक मदद ली जा रही है। घटना के बाद दुर्गा को घर और वहां से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। एसीपी सारनाथ ने बताया कि घरेलू कलह से परेशान होकर पिता ने कदम उठाया है। उसे बचा लिया गया, लेकिन बाढ़ की वजह से बच्चों का पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही है।

घर से मौत का प्लान बनाकर गया था दुर्गा
पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद के बाद दुर्गा सोनकर ने कहा था कि आज सारा किस्सा ही खत्म कर दूंगा। बच्चों को लेकर घर से निकला तो छोटे भाई ने रोकने का प्रयास किया। पीछे-पीछे छोटा भाई गया भी था, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी।

अचानक गंगा में गिरते ही चीख पड़े
पुल पर मौजूद लोगों ने बताया कि संदीप और आशीष पुल के बीचोबीच खड़े होकर गंगा की लहरों को देख रहे थे कि अचानक दुर्गा ने पहले बेटे को फेंका। संदीप यह देख चिल्लाया, लेकिन तब तक दुर्गा ने उसे भी फेंक दिया। इस घटना को क्षेत्र में जिसने भी सुना, उसका कलेजा कांप उठा। हर किसी ने दुर्गा को कोसा कि दोनों मासूम बेटों ने क्या बिगाड़ा था।

दुर्गा को ससुराल वालों से लेकर अन्य रिश्तेदारों ने भी फटकारा। वह मौन होकर बैठा रहा। पुलिस ने भी उससे काफी पूछताछ की है। इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मां की तरफ से तहरीर दी गई, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन

नए पुल पर खुदकुशी की यह पहली घटना
पुल पर भीड़ देख रुके चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला प्रशासन से गंगा किनारे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। नए पुल पर खुदकुशी की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें