फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में दो सीमेंट एजेंसियों को किया सील, प्रदूषण नियंत्रण इकाई की टीम ने की कार्रवाई

Thu, 19 Dec 2019 09:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
cement
विज्ञापन

पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करने पर प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने जौनपुर में दो सीमेंट की फैक्ट्रियों को सील कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण इकाई की कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण इकाई की टीम ने जौनपुर के सिधवन में स्थित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान दो फैक्ट्रियां बिना एनवायरमेंटल क्लीयरेंस की संचालित हो रही थीं। वहां पर पर्यावरण के मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा था।

विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी कालिका सिंह ने बताया कि जांच के दौरान डायमंड इंडस्ट्रीज और टीसीएस सीमेंट पर कार्रवाई की गई है। दोनों एजेंसियों ने स्थापना के पहले एनओसी नहीं ली थी। दोनों एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी की गई थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम का पालन नहीं करने पर दोनों एजेंसी को बंद करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें