हाल ही में सपा छोड़कर बसपा में शामिल होने वाले कद्दावर नेता अंबिका चौधरी पर मुकदमा आचार संहिता उल्लघंन के दो मुकदमा दर्ज किया गया है।
बलिया जिले के फेफना विधानसभा के बसपा प्रत्याशी अंबिका चौधरी व विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धुसिया के विरूद्ध बुधवार को आचार संहिता उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।
यह कार्रवाई शहर कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी एवं फेफना एसओ अतुल कुमार सिंह के तहरीर पर किया गया है।
मालूम हो कि अंबिका चौधरी सपा छोड़ बसपा में शामिल होने के बाद अपने फेफना विधानसभा मंगलवार को पहुंचे थे, जहां हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस दौरान एक व्यक्ति आचार संहिता का उल्लंघन कर लाइसेंसी असलहा लेकर उनके साथ चल रहा था।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर संस्थान पर अनुमति से अधिक गाड़ी लेकर चलने व आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शहर कोतवाली में शहर कोतवाल के तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।