फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में हर महीने लाखों लीटर केरोसिन की हो रही कालाबाजारी

Wed, 25 Jan 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केरोसिन की हो रही कालाबाजारी
विज्ञापन
कोटे की दुकान पर मिलने वाले केरोसिन की कालाबाजारी की जड़ें काफी गहरी हैं। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि कोटे की दूकानों से निर्धारित व्यवस्था के तहत हर महीने कार्डधारकों को मिट्टी तेल का वितरण कराया जाता है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के 8.75 लाख कार्डधारकों में 5.5 लाख परिवार ऐसे हैं जिनके यहां एलपीजी कनेक्शन है और वे कभी-कभार ही केरोसिन लेते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि हर महीने जारी होने वाला उनका पांच से छह लाख लीटर केरोसिन कोटा आखिर खप कहां रहा है। 

वितरण व्यवस्था की निगरानी करने वाले अफसरों का कहना है कि उनके पास केरोसिन की कालाबाजारी की र्कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन बाजार सूत्रों का दावा है कि शहर का शायद ही कोई ऐसा मुहल्ला हो जहां केरोसिन की कालाबाजारी नहीं होती।
विज्ञापन

फ्री सेल न होने के बावजूद केरोसिन आपको कहीं भी उपलब्ध हो जाएगा। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कोटे के केरोसिन की कालाबाजारी नहीं हो रही है तो खुले बाजार में 45 से 50 रुपये प्रति लीटर बिकने वाला केरोसिन आखिर कहां से आ रहा है।

वाराणसी जिले में 8.75 लाख कार्डधारकों के लिए केरोसिन का कोटा 11,50,000 लीटर निर्धारित है।
मौजूदा समय ग्रामीण क्षेत्रों में 19.50 रुपये प्रति लीटर की दर से प्रति कार्ड डेढ़ लीटर जबकि शहर में एक लीटर वितरण कराया जा रहा है।
मामले में एडीएम आपूर्ति मनीलाल यादव का कहना है कि केरोसिन के कालाबाजारी के बारे में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आएगी तो कार्रवाई कर दोषियों को जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें