फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल 'वसूली लिस्ट' को चंदौली एसपी ने बताया फर्जी, कहा-आपसी रंजिश का है मामला, जांच एएसपी को सौंपी

Sat, 26 Sep 2020 06:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वायरल रेट कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईजी अमिताभ ठाकुर द्वारा शुक्रवार को किए गए ट्वीट और फेसबुक पोस्ट से चंदौली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा हुआ है। आईजी के ट्वीट के अनुसार, उन्हें चंदौली के मुगलसराय थाने की प्रतिमाह अवैध वसूली 35 लाख 64 हजार रुपये बताई गई है। इसमें अकेले गांजा की बिक्री से 25 लाख रुपये की अवैध वसूली का जिक्र है। हालांकि मचे हड़कंप के बाद एसपी चंदौली हेमंत कुटियाल की ओर से प्रेस रिलीज जारी की गई है। उसे प्रथम दृष्टया फर्जी बताया है। 

विज्ञापन


बताया कि यह एक महिला और पूर्व में जेल जा चुके सिपाही की आपसी मिलीभगत का परिणाम है। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट एडीजी जोन ने एसपी चंदौली से तलब की है।

 

विज्ञापन

जारी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
वहीं पूछे जाने पर एडीजी जोन वाराणसी बृज भूषण ने बताया कि सोशल मीडिया में वायरल प्रकरण की रिपोर्ट एसपी चंदौली से तलब की गई है। एसपी चंदौली की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।





गौरतलब है कि एक लंबे समय से मुगलसराय थाने की कमान संभाल रहे इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा एक अरसे से वाराणसी जोन के 10 जिलों में ही तैनात हैं। इसे लेकर भी अक्सर सवाल उठते रहते हैं कि आखिर क्या वजह है कि इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा लंबे समय से वाराणसी जोन के जिलों में ही तैनात हैं। उनका तबादला दूसरे जोन में क्यों नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें