परिजनों के अनुसार दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा कल्पू बुक बाइडिंग का काम करता था और शुक्रवार को ही अपनी पत्नी सुनीता और दो बेटों व दो बेटियों को ससुराल पहुंचा आया था। साले की बरात सोनभद्र के चोपन जानी थी।
मोर्चरी पहुंची कल्पू की मां सुराही देवी समेत अन्य परिजन शव देखते ही बेसुध हो गए। रामनगर इंस्पेक्टर अश्वनी चतुर्वेदी ने बताया कि एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।