वाराणसी क्षेत्र के भदहां पांडेयपुरा गांव के समीप दो बाइक सवार रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे वाराणसी गाजीपुर हाइवे पर तेज रफ्तार में आपस में टकरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सैदपुर गाजीपुर एक अस्पताल भेजा जहां दोनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक भदहां पांडेयपुरा गांव निवासी शिवबरत यादव का पुत्र संजय यादव (28 वर्ष) घर से कैथी बाजार के लिए निकलकर हाइवे पर पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।