फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम का असर: रायपुर और भोपाल से प्रयागराज जा रहे दो विमान वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट

Sat, 22 Jan 2022 10:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

खराब मौसम का असर विमानों की उड़ानों पर पड़ रहा है। शनिवार को प्रयागराज जा रहे दो विमान वाराणसी डायवर्ट किए गए। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट एयरपोर्ट। - फोटो : AAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर और भोपाल एयरपोर्ट से शनिवार को दो विमान खराब मौसम खराब के चलते प्रयागराज एयरपोर्ट पर नहीं उतर सके। जिसके चलते दोनों विमानों को डायवर्ट कर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारा गया। अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 7988 रायपुर एयरपोर्ट से 73 यात्रियों को लेकर सुबह 9.25 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरा।

विज्ञापन


प्रयागराज में कम दृश्यता होने पर एटीसी ने उतरने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद विमान सुबह 11.15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरा। इसी तरह इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 7926 भोपाल एयरपोर्ट से 34 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरा।

दृश्यता सामान्य होने के बाद रवाना हुए विमान
इसे भी प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं मिली। जिसके बाद उसे भी डायवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट भेजा गया। दोनों विमान करीब एक घंटे तक वाराणसी एयरपोर्ट पर रुके रहे। प्रयागराज में दृश्यता सामान्य होने के बाद दोनों विमान वाराणसी एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए उड़ान भरे।

विज्ञापन

दो उड़ानें निरस्त, तीन विलंबित

वाराणसी के बाबतपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को मौसम खराब होने की वजह से दो उड़ानें निरस्त और तीन विलंबित रहीं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों के चलते उड़ाने निरस्त हुईं। शनिवार को वाराणसी से दिल्ली जाने वाला जी8 403 और वाराणसी से बंगलूरू जाने वाला इंडिगो 6ई 499 निरस्त रहा। 
विज्ञापन

जबकि तीन विलंबित विमानों में मुंबई से वाराणसी आने वाला स्पाइसजेट एसजी 201 और दिल्ली से वाराणसी आने वाला गो एयरवेज 404 एक घंटे देरी से पहुंचा। मुंबई से वाराणसी आने वाला विमान गो एयरवेज जी 8349 डेढ़ घंटे की देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें