फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली से मौत मामले में नया मोड़: परिजनों का हंगामा, बोले- सीएचसी पर डाॅक्टर होते तो समय से मिल गया होता इलाज

Fri, 11 Sep 2026 08:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सीएचसी पर डॉक्टर मौजूद होते तो समय से उपचार मिल जाता। ग्रामीणों ने मार्ग पर धरना दिया। पीएचसी पहुंचकर हंगामा और कागजात फाड़ने का भी आरोप लगा। युवक बेलौड़ी डाक बंगले के पास करंट की चपेट में आया था।
विज्ञापन
हंगामा कर रहे परिजनों से बात करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलौड़ी डाक बंगले के पास बृहस्पतिवार की दोपहर पेड़ के नीचे साथी के साथ बैठने के दौरान बिजली गिरने से किशोर की मौत मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। परिवार वालों ने ब्लॉक पीएचसी चतरा में समय पर उपचार न मिलने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। 

विज्ञापन




आरोप है कि रजिस्टर व कई कागजात फाड़ दिए गए। कार्रवाई की मांग करते हुए किचार मोड़ पर लगभग डेढ़ घंटे धरना दिया और पन्नूगंज पुलिस को तहरीर सौंपी। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को गलत बताते हुए अस्पताल में हंगामा-स्टॉफ के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि किचार निवासी दिनेश (17) गांव के ही मयंक (15) के साथ रामगढ़ बजाार गया हुआ था। वहां से बिस्किट खरीदकर दोनों घर वापस जा रहे थे। बेलौड़ी डाक बंगले के पास पेड़ के नीचे बैठकर दोनों बिस्किट खाने लगे। उसी दौरान गिरी बिजली ने उन्हें चपेट में ले लिया और दिनेश की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। 

विज्ञापन

मां सुकुवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दोपहर एक बजे बेटे को चंद कदम की दूरी पर स्थित ब्लॉक पीएचसी पर ले जाया गया था, लेकिन उस वक्त वहां डॉक्टर नहीं थे। आधे घंटे बाद डॉक्टर आए तो उसे तत्काल रेफर कर दिए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

सुकुवारी के साथ धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना था कि समय पर उपचार मिल गया होता तो उसकी जान बच गई होती। धरने के बाद घटना से नाराज परिवार की कई युवतियां पीएचसी धमक पड़ीं। पीएचसी प्रभारी डॉ. अंकित राज सिंह का कहना है कि डॉक्टर मौके पर उपलब्ध थे। वह वैक्सीनेसन चेक करने के लिए निकले हुए थे। जैसे ही वापस आए वैसे ही स्थिति देख रेफर कर दिया। बावजूद शुक्रवार को गलत तरीके से अस्पताल में हंगामा किया गया। 

कुछ कर्मियों के साथ मारपीट की गई और दवाएं फेंकते हुए रजिस्टर व कागजात फाड़े गए। कहा कि शनिवार को इसकी तहरीर पुलिस को सौंपी जाएगी। वहीं प्रभारी निरीक्षक श्रीवानिवास पांडेय का कहना था कि बिजली से मृत हुए युवक के परिवार वालों ने तहरीर दी है। स्थिति से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें