उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। यह हादसा ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक में से घायलों को निकाला, लेकिन ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र के ड्रामण्डगंज-मीरजापुर मार्ग की घाटी में रविवार की रात 12बजे हनुमना मध्यप्रदेश की तरफ से आ रहा असंतुलित हो कर पलट गया। ब्रह्मबाबा मोड़ के पास घाटी में टेलर पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक सुरेंद्र कुमार यादव (28) पुत्र रत्न दीन यादव निवासी महाराजगंज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि खलासी धर्मेंद्र कुमार वर्मा पुत्र माता प्रसाद वर्मा बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल खलासी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस ने बताया कि टेलर का ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ है। मृत चालक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। टेलर मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर मिर्जापुर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।