फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खड़े ट्रेलर में ट्रक की भीषण टक्कर, अंदर फंसे चालक की तड़पकर मौत; वाहन काटकर निकाली गई लाश

Sun, 28 Apr 2024 12:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: काफी तेज गति होने से ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक पर लदे पाइप सड़क पर बिखर गए। घटना के दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा जिससे ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
हादसे में ट्रक के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया-मोहनसराय चौराहा पर सड़क किनारे पत्थर लदी खड़ी ट्रेलर में कोलकाता से मध्य प्रदेश पाइप लेकर जा रही ट्रक खड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे ट्रक के परखचे उड़ गये। 

विज्ञापन


ट्रक की केबिन में चालक बुरी तरह दब गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी मोहनसराय राहुल रंजन व एनएचआई के लोग घंटों मशक्कत के बाद चालक को निकालकर ट्रामा सेंटर भेजा, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पहाड़पुर गुरुवतगंज रायबरेली निवासी रामसागर यादव (40) था।

घटना के तुरंत बाद पत्थर लदी ट्रेलर को हाईवे पर छोड़कर चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि भोर का समय होने के कारण ट्रक चालक को अचानक नींद आ गई होगी जिससे हाईवे पर सामने खड़ी पत्थर लदी ट्रेलर के पीछे जा भिड़ा।
विज्ञापन


ट्रक व सड़क पर बिखरे पाइप को हटवाकर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया गया। मोहनसराय से राजातालाब जाने वाली हाईवे रोड पर वाहनों का धीमी गति से चलने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। मोहनसराय चौराहे पर सड़क पार करने वाले पैदल राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें