फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दर्दनाक हादसाः ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Wed, 17 Oct 2018 05:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल के पास बुधवार दोपहर ट्रक एवं बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की जिला अस्पताल पहुंचने पर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वैशाली जिला( बिहार) निवासी विनोद राय (28) एवं धर्मेंद्र (45) एक ही बाइक से बलिया आ रहे थे। बलिया-गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग  पर  जैसे ही शंकर होटल के आगे पहुंचे कि बलिया की ओर से भरौली जा रहे ट्रक से बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक ट्रक के अंदर घुस गई।

इसमें विनोद राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि धर्मेन्द्र की मौत सदर अस्पताल में पहुंचने के बाद हो गई। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी स्थान पर  ट्रक और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें